LPG Gas Shortage in MP: LPG को लेकर टेंशन, शादियां हो रही कैंसिल, जानें कहां कैसे हालात

  • 27:08
  • प्रकाशित: मार्च 10, 2026

LPG Gas Shortage in MP : इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच हो रही जंग का 10 मार्च को 11वां दिन है. लंबी खिंच रही इस जंग का असर अब ईरान से करीब 5000 किलोमीटर दूर भारत के मध्य प्रदेश राज्य में भी दिखाई देने लगा है. सबसे बड़ी किल्लत कमर्शियल और घरेलू गैस की नजर आ रहा है. प्रदेश के अधिकतर जिलों में कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है, जबकि घरेलू गैस सिलेडरों की मारा-मारी भी बढ़ गई है. एजेंसियों पर लोगों की भीड़ लग रही है. लोग का कहना है मुश्किल से सिलेंडर मिल रहा है, होम डिलेवरी भी नहीं हो रही है. #LPGGasShortage #MPNews #GasCylinderCrisis #IranIsraelWar #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #FuelCrisis #TopNews

संबंधित वीडियो