Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद जबलपुर जिले की ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में रख दी गई है. जबलपुर के ग्रामीण इलाकों से ईवीएम मशीन आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा. सुबह-सुबह चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया.