Lok Sabha Election 2024: चुनाव के परिणाम मंगलवार, 4 जून की सुबह से ही आने शुरू हो गए है. सुबह से अब तक सामने आए रुझानों में इंडिया (INDIA) अलायंस एनडीए को कड़ी टक्कर दे रही है. प्रदेश की एक भी सीट पर कांग्रेस (Congress) को बढ़त मिलती नजर नहीं आई. पार्टी की इस खस्ता हालत को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं. पटवारी ने पीएम मोदी के भी इस्तीफे की मांग की है.