Jabalpur Violence: जबलपुर में दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव और Firing से मची अफरा-तफरी

  • 9:13
  • प्रकाशित: मार्च 05, 2026

Jabalpur Violence News: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में बुधवार रात छोटी ओमती इलाके में दो गुटों के बीच अचानक तनावपूर्ण स्थिति बन गई. करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ आपसी विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के दौरान गोली चलने की खबर भी सामने आई, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ समय के लिए पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी. 

संबंधित वीडियो