Jabalpur Sumit Murder Case: सुमित अपनी पत्नी जमुना उर्फ कविता के साथ तिलवारा घाट स्थित नर्मदा तट के एक मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना के लिए जाता था. वहीं मंदिर के पुजारी सूर्यकांत त्रिपाठी से दोनों की जान-पहचान हुई. घरेलू परेशानियों के समाधान के नाम पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे निजी संबंधों में बदल गई. समय के साथ जमुना और पुजारी के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की योजनाएं बनाने लगे. मोबाइल चैट, लगातार बातचीत और छिपकर मुलाकातों ने इस रिश्ते को और गहरा कर दिया, लेकिन उनके रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट सुमित था. #JabalpurMurder #CrimeStory #TrueCrime #SumitMurderCase #PriestAffair #DomesticConflict #CrimeNewsIndia #ViralCrime #MPCrimeNews #ShockingCrime #InvestigationUpdate #HindiCrime #TopNews #BreakingNews #MadhyaPradeshCrime