ITBP Jawan Missing: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के कसावाही गांव में रहने वाला आईटीबीपी (Indo-Tibetan Border Police) जवान लापता हो गया है. जवान ने परिजनों से 7 फरवरी को कॉल पर छुट्टी पर घर आने की बात कही थी. इसके बाद से जवान का अब तक कोई पता नहीं चल सका. अचानक उसके लापता होने से परिजन बेहद परेशान है. उसकी दिव्यांग मां का रो-रोकर बुरा हाल है. #KankerNews #ITBPJawanMissing #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CharamaPolice #IndianArmy #KankerPolice #MissingReport