Indore News | कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम बच्ची, पैर पर चढ़ा पहिया | MP Breaking News

  • 4:08
  • प्रकाशित: अक्टूबर 06, 2026
इंदौर के कुमार सेरेनिटी इलाके के मुल्ला बाग में कचरा गाड़ी की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी, तभी मोड़ पर कचरा गाड़ी की चपेट में आ गई और उसके पैर पर पहिया चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्होंने कचरा गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हादसे से जुड़े वीडियो में बच्ची के सड़क पर खेलते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। #indore #indorenews #indoreaccident #accidentnews #kachragadi #roadaccident #madhyapradesh #mpnews #viralvideo #latestnews #indoreviral #newsupdate ndtv_news

संबंधित वीडियो