मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. चोइथराम मंडी गेट के पास सीवर चैंबर की सफाई के दौरान दो नगर निगम कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण दोनों कर्मचारी बेहोश हो गए और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. #IndoreNews #MPNews #BreakingNews #SewerTankAccident #MunicipalWorkers #IndoreBreaking #MadhyaPradesh #AccidentNews