IAS Transfer News: Chhattisgarh में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 IAS का हुआ Transfer

IAS Transfer: नवा रायपुर स्थित महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ की व‍िष्‍णु देव साय सरकार ने ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई कमान सौंपी है. वहीं, मनोज कुमार पिंगुआ अब वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे. इस फेरबदल में न केवल मंत्रालयों के सचिव बदले गए हैं, बल्कि कोरिया, बीजापुर, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे जिलों के कलेक्टरों की भी नई पदस्थापना की गई है. IFS मयंक अग्रवाल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चिप्स से अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), चिप्स बनाए गए हैं. 

संबंधित वीडियो