मध्य प्रदेश के गुना जिले में चंगाई और चमत्कारिक इलाज के नाम पर भील-आदिवासी समाज के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, म्याना थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर खुर्द गांव में पिछले कुछ समय से हर रविवार को प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही थीं, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हो रहे थे. आरोप है कि इन सभाओं में बीमारियों को प्रार्थना के माध्यम से ठीक करने का दावा किया जाता था और लोगों को आर्थिक सहायता तथा बेहतर जीवन का लालच दिया जाता था. #GunaNews #ConversionCase #religionconversion #BreakingNews #MPNews #PoliceAction #TopNews #Controversy #ReligiousIssue