Chhattisgarh Gariaband Violence: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में रविवार को सांप्रदायिक तनाव अचानक हिंसा में बदल गया. फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के दुधकैयां गांव में दो समुदायों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हालात बेकाबू हो गए. आगजनी, मारपीट और पथराव के बाद स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. #gariabandnews #chhattisgarhnews #communalviolence #breakingnews #fingeshwar #cgpolice #violence #dudhkaiya #topnews