El Nino effect on India Monsoon: दुनिया भर के मौसम वैज्ञानिक इन दिनों अल नीनो को लेकर चिंता में हैं. वजह है प्रशांत महासागर से आ रही वो डरावनी तस्वीरें और आंकड़े. इस साल आने वाला अल नीनो इतिहास का सबसे खतरनाक रूप लेता दिखाई दे रहा है. अल नीनो के खतरनाक रूप से जुड़े समुद्र के सतह के तापमान का नया डेटा सामने आए हैं, जिससे साफ हो रहा है कि मध्य प्रशांत महासागर का तापमान इस समय पिछले सभी सुपर अल नीनो, जो 1982, 1997 और 2015 में आया था, उन सभी से सबसे ज्यादा है. #ElNino #Monsoon #IndiaMonsoon #ClimateChange #WeatherUpdate