CM Mohan Yadav ने Bengal Election प्रचार के दौरान कहा- जंगल राज से बंगाल की जनता मुक्ति चाहती है

  • 1:27
  • प्रकाशित: अप्रैल 18, 2026

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को कोलकाता और मेदिनीपुर में धुआंधार प्रचार कर सियासी माहौल को गर्म कर दिया. कमरहाटी विधानसभा क्षेत्र की गलियों में घर‑घर पहुंचकर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अरुप चौधरी के लिए समर्थन मांगा और दावा किया कि बंगाल की जनता अब ठहराव नहीं, परिवर्तन और प्रगति चाहती है. डॉ. यादव ने कहा कि वर्षों से विकास की दौड़ में पीछे छूटे इस राज्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल‑इंजन सरकार नई दिशा, नई ऊर्जा और तेज रफ्तार दे सकती है. उनके मुताबिक, जमीनी बदलाव तभी दिखेगा जब शासन का फोकस रोजगार, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर होगा. #WestBengalElection2026 #cmmohanyadav #BJP #Politics #BreakingNews #TopNews #IndiaNews #LatestNews #HindiNews #ElectionCampaign #Kolkata

संबंधित वीडियो