Durg Minor Rape Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. भिलाई के उतई थाना क्षेत्र में एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी वारदात की गई. वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को बोरी में बंद कर कुएं के पास फेंक दिया. जैसे ही यह मामला सामने आया, पूरे इलाके में गुस्सा और आक्रोश फैल गया. सैकड़ों ग्रामीण, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, उतई थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे. #DurgCrime #BhilaiNews #BreakingNews #CrimeNews #JusticeForChild #IndiaNews #PoliceAction #TopNews #Shocking #CrimeUpdate