धार जिले की धरमपुरी सीट से BJP विधायक कालू सिंह ठाकुर को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रिपोर्टों के मुताबिक, विधायक ने केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के धार स्थित निवास के बाहर भूख हड़ताल का ऐलान किया था। विधायक ने धामनोद नगर पालिका के CMO पर जनसमस्याओं की सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। 5 अक्टूबर को जारी नोटिस में उनके आचरण को पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं बताया गया और तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
#dharnews #dhar #kalusinghthakur #bjp #bjpmla #hemantkhandelwal #savitrithakur #mpnews #madhyapradeshnews #dharampuri #bhukhhadtaal #bjpnotice #mpbjp
ndtv_news