दिल्ली के जनकपुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहाँ दिल्ली जल बोर्ड की घोर लापरवाही ने 25 वर्षीय युवक 'कमल' की जान ले ली, कमल अपनी बाइक के साथ जल बोर्ड द्वारा खोदे गए एक गहरे गड्ढे में गिर गया, जिसे काम के दौरान ठीक से कवर नहीं किया गया था. परिजनों का आरोप है कि वे पूरी रात 6-7 थानों के चक्कर काटते रहे और पुलिस से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने रात में सक्रियता नहीं दिखाई. सुबह पुलिस ने खुद फोन कर गड्ढे में शव मिलने की सूचना दी. इस घटना के बाद दिल्ली सरकार ने जाँच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है.