Lightning Strike Death: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि पल भर में एक हंसता‑बसता परिवार उजड़ गया. आसमान से गिरी बिजली एक झोपड़ी पर मौत बनकर टूटी और उसमें सो रहे 26 साल के युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के वक्त झोपड़ी में उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे भी मौजूद थे. पत्नी ने साहस दिखाते हुए बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद अपने पति की जान नहीं बचा सकी. #ShivpuriNews #LightningStrike #NaturalCalamity #TragicIncident #MPWeather #LightningDeath #EmotionalStory #ShivpuriUpdate #MPNews #BreakingNews