Corn Farmers Crisis: MP में 'पेट्रोल का विकल्प' बनने चला था किसान! अब खेती में हो रहा घाटा

  • 8:14
  • प्रकाशित: मार्च 16, 2026

Corn MSP vs Market Price: ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया के तेल बाजार में हलचल पैदा कर दी है. भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से मंगवाता है, इसलिए जब भी सप्लाई रुकने या दाम बढ़ने का डर सताता है, तो विकल्प की तलाश तेज हो जाती है. सरकार ने इसी चुनौती से निपटने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना बनाई कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाएगा. इस एथेनॉल को तैयार करने के लिए मक्के की खेती को जादुई समाधान के तौर पर पेश किया गया. किसानों से बड़े-बड़े वादे किए गए कि मक्का उगाइए, इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा भी पुख्ता होगी और आपकी जेबें भी भरेंगी. लेकिन जब आज यही मक्का मंडियों में पहुंचा है, तो हकीकत कुछ और ही सामने आ रही है. मध्यप्रदेश जैसे बड़े मक्का उत्पादक राज्यों में आज किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उनकी फसल के दाम लागत से भी नीचे गिर चुके हैं. इसी पूरी स्थिति को साफ करने के लिए पढ़िए हमारे स्थानीय संपादक अनुराग द्वारी की ये ग्राउंड रिपोर्ट. #CornMSP #MaizeFarmers #EthanolBlending #FarmersCrisis #MadhyaPradeshNews #AgricultureNews #IndiaNews #GroundReport #TopNews

संबंधित वीडियो