Bhongapal पहुंचे CM Vishnudev Sai ने Naxalites को लेकर कही ये बात !

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह केशकाल के प्राचीन पुरातात्विक स्थल भोंगापाल में आयोजित बुद्ध महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने क्षेत्रवासियों को 94 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात दी. भोंगापाल वो इलाका है जहां आज तक कोई भी मुख्यमंत्री नहीं आये थे. ये इलाका एक समय काफ़ी संवेदनहशील हुआ करता था. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बस्तर के पारंपरिक मांदरी नृत्य के साथ स्वागत किया गया. इसके बाद सीएम समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान गौतम बुद्ध की 6वीं शताब्दी की प्रतिमा का दर्शन कर 10 मिनट साधना कर प्रदेश के समृद्धि व खुशहाली की कामना की. इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कोंडागांव जिलेवासियों को 94 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया. साथ ही उन्होंने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की मांग पर मुहर लगाते हुए बुद्ध शांति पार्क निर्माण हेतु 1 करोड़ व बुद्ध महोत्सव हेतु 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है.

संबंधित वीडियो