CGMSC Scam : Shashank Chopra के परिवार से 15 करोड़ की रंगदारी, Lawrence Bishnoi Gang के नाम पर धमकी

  • 8:09
  • प्रकाशित: नवम्बर 22, 2026
CGMSC Scam : Shashank Chopra के परिवार से 15 करोड़ की रंगदारी, Lawrence Bishnoi Gang के नाम पर धमकी छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGMSC मेडिकल कॉर्पोरेशन घोटाले के आरोपी और मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा के परिवार से 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विदेशी WhatsApp नंबर से कॉल और Voice Note भेजकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर परिवार को धमकाया गया। कॉल करने वाले ने खुद की पहचान राहुल रोक मीणा के रूप में बताई और रकम नहीं देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। शुरुआती जांच में नंबर पुर्तगाल का बताया जा रहा है। दुर्ग के सिटी कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शशांक चोपड़ा के घर के बाहर पुलिस बल तैनात है और साइबर सेल कॉलर की पहचान करने में जुटी है। पुलिस जांच कर रही है कि धमकी के पीछे वास्तव में किसी गैंग का हाथ है या कोई स्थानीय अपराधी उसके नाम का इस्तेमाल कर रहा है। #chhattisgarh, #durgnews, #raipurnews, #cgmscscam, #shashankchopra, #mokshitcorporation, #lawrencebishnoi, #extortioncase, #15croreextortion, #threatcall, #whatsappcall, #cybercrime, #policeinvestigation, #breakingnews, #ndtvindia ndtv_news

संबंधित वीडियो