CG Election 2025 : छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव, 5 नगर निगमों में होंगी महिला महापौर

  • 5:24
  • प्रकाशित: जनवरी 08, 2025

छत्तीसगढ़ में नगर निगम के चुनावों के लेकर हो रही आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. प्रदेश की 14 नगर निगमों में से इस बार 5 नगर निगमों में मेयर मैडम कुर्सी संभालेंगी यानी इन सीटों से महिला महापौर चुनीं जाएंगी. रायपुर नगर निगम से सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेंगी. वहीं इसके अलावा कोरबा नगर निगम और बीरगांव नगर निगम सीट भी सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है. 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी 14 नगर निगमों में महापौर की आरक्षण प्रक्रिया का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया था, जहां लॉटरी आरक्षण चुना गया. 

संबंधित वीडियो