छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक अलग तस्वीर देखने को मिली, जब बीजेपी और कांग्रेस के नेता खुले मंच पर आमने-सामने बैठे और प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर अपने-अपने आंकड़े जनता के सामने रखे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच हुई इस बहस ने पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर का ध्यान खींचा है।