Women Thieves Caught on Camera: भोपाल के आईटी पार्क में स्थित एक टीवी फैक्ट्री में चोरी की हैरान कर देने वाली वारदात हुई. रात के सन्नाटे में पांच महिलाएं दबे पांव फैक्ट्री के पास पहुंचीं, शटर उचकाया और अंदर घुसकर 55 इंच, 50 इंच और 32 इंच की तीन ब्रांडेड टीवी बोरी में भरकर ले गईं. पूरी घटना फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है. यह मामला गांधी नगर थाना इलाके का है और इससे पहले भी आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में ऐसे चोरी के मामले सामने आ चुके हैं. #bhopal #crimenews #womenthieves #cctvfootage #itpark #breakingnews #mpnews #theftcase #bhopalpolice #factoryrobbery