Bhopal Woman Murder News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खुले मैदान में बने सेफ्टिक टैंक में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है. शव सिया नाम की महिला का था, जिसकी हत्या की गई थी. महिला का हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका पति ही निकला है. मृतका उसकी तीसरी पत्नी थी. आरोपी सेफ्टिक टैंक से 200 मीटर दूर रहता था. पुलिस का कहना है कि मामले में लगभग 20 लोग संदिग्ध लोग रडार पर हैं और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मामले में जल्द ही खुलासा हो जाएगा.