Bargi Dam Jabalpur: जबलपुर (Jabalpur) में बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सगड़ा‑झपनी के पास बरगी बांध (Bargi Dam) की दाईं तट नहर (Bargi Canal) के अचानक टूट जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. नहर टूटते ही लाखों गैलन पानी तेज रफ्तार से आसपास के खेतों में भर गया, जिससे खड़ी फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गईं और किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. अचानक आए पानी से गांवों में दहशत का माहौल बन गया. प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि पानी का दबाव बढ़ने या संरचनात्मक कमजोरी के कारण यह घटना हुई होगी. #bargidam #jabalpur #floodnews #madhyapradeshnews #topnews #latestnews #canallinebreak #farmers