बालोद में युवती पर हुए Acid Attack मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 8 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती के कथित प्रेमी यश सोनकर ने शादी से इनकार के बाद अपने दोस्त करण के साथ मिलकर हमले की साजिश रची। आरोप है कि करण ने युवती पर एसिड फेंका। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है। जांच में पुलिस को कथित तौर पर यह भी पता चला कि हमले की योजना पहले से बनाई जा रही थी।
#balod #balodnews #acidattack #acidattackcase #chhattisgarhnews #crime news #policeaction #cctvfootage #crimecase #latestnews #hindinews
ndtv_news