Amit Shah Raipur Visit: रायपुर पहुंचे शाह, Naxalism समेत इन मुद्दों पर करेंगे मीटिंग!

  • 5:53
  • प्रकाशित: फ़रवरी 08, 2026

Amit Shah On Chhattisgarh Tour: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिनों के दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. इस दौरान वह नक्सलवाद से जुड़े मुद्दों पर बैठक लेंगे. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा मौजूद रहेंगे. वह एयरपोर्ट से नया रायपुर में निजी होटल के लिए रवाना हो गए हैं. अमित शाह का पिछले दो महीने में यह छत्तीसगढ़ का दूसरा दौरा है. पिछली बार वह नवंबर 2025 में 60वें DGP-IGP सम्मेलन में शामिल हुए थे. वह पंडुम महोत्सव में भी शामिल होंगे. #amitshah #chhattisgarh #naxalism #breakingnews #bastar #vishnudeosai #raipur #securityreview #bastar pandum #mission2026

संबंधित वीडियो