Amit Shah Bastar Visit: बस्तर की जनजातीय पहचान, परंपरा और संस्कृति को समर्पित बस्तर पण्डुम का समापन इस बार खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है. तीन दिनों तक चली इस सांस्कृतिक महोत्सव की यात्रा का समापन 9 फरवरी को एक भव्य समारोह के साथ होगा. इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे. आयोजन को लेकर पूरे बस्तर संभाग में उत्साह और उत्सव का माहौल है. #amitshah #bastar #bastarpandum #chhattisgarh #tribalart #jagdalpur #breakingnews #vishnudeosai #cgnews #cultureofbastar