अंबिकापुर में बेकाबू कार (Car entered in house) सडक़ किनारे घर में जा घुसी। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घर में बैठीं दो महिला व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने चालक की बेदम पिटाई कर दी। वहीं कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। वहीं हादसे में घायल महिलाओं को बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है...