RR vs CSK: राजस्थान बनाम चेन्नई , बरसापारा में किसका होगा राज? जानें पिच रिपोर्ट-प्लेइंग 11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

RR vs CSK Pitch Report: सोमवार, 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. RR और CSK के बीच रोमांचक मैच से पहले जानते हैं पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
CSK vs RR: चेन्नई और राजस्थान के बीच मुकाबला.

IPL 2026, Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Playing 11 Prediction, Preview: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला सोमवार, 30 मार्च को गुवाहाटी में खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी. राजस्थान रॉयल्स (RR) की कमान कप्तान रियान पराग के हाथों में है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ के कंधों पर सीएसके की जिम्मेदारी है. ऐसे में  राजस्थान और चेन्नई के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानते हैं पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड आंकड़े, मौसम का हाल, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग.

राजस्थान बनाम चेन्नई: कब और कहां खेला जाएगा मैच (RR vs CSK Match)

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का तीसरा मैच आज खेला जाएगा. यह मुकाबला राजस्थान के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी (Guwahati) के बरसापारा स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में होगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा.

Advertisement

जानिए कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम (RR vs CSK, Guwahati Weather)

30 मार्च को गुवाहाटी का मौसम साफ रहेगा. दिन के समय वह का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं शाम के समय तापामन 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां सोमवार को बारिश होने की संभावना न के बराबर है. हालांकि उमस 72% तक रहेगी. मैच के दौरान हवा 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. मौसम विभाग की मानें तो यहां आज बारिश नहीं होगी और फैंस बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ ले सकते हैं. 

राजस्थान बनाम चेन्नई: जानें बारसापारा स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Barsapara Cricket Stadium Pitch Report)

आरआर और सीएसके के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जाएगा. हालांंकि इस स्टेडियम को डॉ. भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम (Dr Bhupen Hazarika Cricket Stadium) के नाम से भी जाना जाता है. अगर बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो ये बल्लेबाजों के लिए अनुकुल होती है. इस पिच पर बल्लेबाज खूब चौके-छक्के लगाते हैं. ऐसे में यहां जमकर रन बरसते हैं. 

बारसापारा स्टेडियम में खेले गए IPL मैच के आंकड़े? (RR vs CSK, Barsapara Cricket Stadium Record) 

आईपीएल के इतिहास में अब तक बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में कुल 6 मैच खेले गए हैं. 3 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज कीं.  जबिक रनों का पीछा करने वाली टीम 2 मैच अपने नाम किए. वहीं एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका.

राजस्थान और चेन्नई के बीच हेड टू हेड  (RR vs CSK Head to Head Record)

राजस्थान और चेन्नई के बीच मुकाबला अभी तक कांटे का रहा है. दोनों ने कुल 31 मैच खेले हैं, जिनमें से सीएसके ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि आरआर ने 15 मैचों में जीत हासिल की है. हालांकि आईपीएल 2023 से RR का पलड़ा भारी रहा है. टीम ने अब तक 4 मैच जीते हैं, जबकि CSK को सिर्फ एक ही मैच में सफलता मिली है. 

Advertisement

कहां देखें राजस्थान और चेन्नई के बीच रोमांचक मैच (RR vs CSK Match Live Streaming)

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला देखना चाहते हैं तो आप टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं. यहां आपको अलग अलग भाषाओं में में देख सकते हैं. इसके अलावा आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar app) पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

राजस्थान और चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन (RR vs CSK Playing 11) 

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, शिम्रोन हेटमायर, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने.

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस/मैट शॉर्ट, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, राहुल चाहर. 

ये भी पढ़ें: MP में महावीर जयंती की छुट्टी: मध्य प्रदेश के इन जिलों में आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश, 31 मार्च को खुलेंगे दफ्तर