RCB vs SRH: IPL ओपनिंग मैच में बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच मुकाबला, यहां जानिए पिच रिपोर्ट-Live स्ट्रीमिंग और हेड टू हेड रिकॉर्ड

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार, 28 मार्च को आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. रोमांचक मुकाबला से पहले यहां जानते हैं पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और मैच प्रीव्यू.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Preview, Weather Report: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का रोमांचक मुकाबला आज यानी 28 मार्च से शुरू हो रहा है. पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा. यह मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. आरसीबी की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की जिम्मेदारी ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर है. ऐसे में मैच शुरू होने से पहले यहां जानते हैं पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड, मौसम का मिजाज, संभावित प्लेइंग इलेवन और मैच प्रीव्यू.

कब और कहां खेला जाएगा बेंगलुरु बनाम हैदराबाद का मैच? (RCB vs SRH Match Time)

आईपीएल 2026 का पहला लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा. यह मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा.

Advertisement

बेंगलुरु बनाम हैदराबाद: यहां जानिए चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (RCB vs SRH Pitch Report) 

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस पिच पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है. स्टेडियम छोटा होने की वजह से यहां चौके-छक्के भी खूब लगते हैं. हालांकि इस पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए IPL के रिकॉर्ड्स (RCB vs SRH M Chinnaswami Stadium IPL Record)

आईपीएल के इतिहास में अब तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 100 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 53 मुकाबलों में जीत हासिल की. वहीं चार मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला... 

इसके अलावा पिछले संस्करण (IPL 2025) की बात करे तो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने 5 मैच खेले थे, जिसमें से आरसीबी की टीम ने 2 मैचों में जीत हासिल की थी और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.

बेंगलुरु बनाम हैदराबाद: कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? (Bengaluru vs Hyderabad Weather Report)

शनिवार, 28 मार्च को IPL 2026 का पहला मैच बेंगलुरु में आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. हालांकि आज बेंगलुरु में  बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलुरु में आज दोपहर बारिश होने की संभावना है. हालांकि शाम के समय यानी मैच के दौरान बारिश के आसार 5 प्रतिशत है. 

Advertisement

कहां देखें बेंगलुरु और हैदराबाद मैच (RCB vs SRH Match Live Streaming)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं आप लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ( JioHotstar) ऐप पर देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन में जियोहॉटस्टार डाउनलोड करना होगा. 

बेंगलुरु या हैदराबाद... किसका पलड़ा भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड  (RCB vs SRH Head To Head Stats)

आईपीएल के अब तक के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें कुल 26 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इन मुकाबलों में 13 बार हैदराबाद ने जीत अपने नाम की है. जबकि आरसीबी ने 11 बार हैदराबाद की टीम को हराया है.वहीं दो मुकाबले का फैसला नहीं हो सका. अगर बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की बात करें तो यहां अब तक इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल के 9 मुकाबले हुए हैं. इन मुकाबलों में आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड पर 5 बार हैदराबाद को मात दी है. जबकि SRH इस मैदान पर सिर्फ 3 मैच अपने नाम किए.

Advertisement

बेंगलुरु और हैदराबाद का फुल स्क्वाॅड (RCB vs SRH Team)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का फुल स्क्वाॅड: कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, विहान मल्‍होत्रा, कनिष्‍क चौहान, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्‍स, विकी ओस्‍टवाल, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का फुल स्क्वॉडः कप्तान ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड,अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा,  हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्से, शिवांग कुमार,कामिंडु मेंडिस,  क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान, कुछ मैचों के बाद), प्रफुल्ल हिंगे, शिवम मावी, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले और अमित कुमार.

बेंगलुरु और हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन (RCB vs SRH Playing XI)

बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, रजत पाटीदार, फिल साल्ट, क्रूणाल पांड्या, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी.

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा (स्पिनर)

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी.

इम्पैक्ट प्लेयर: हर्ष दुबे/अनिकेत वर्मा 

कब तक खेला जाएगा IPL 2026?

आईपीएल 2026 का पहला चरण का मैच 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेला जाएगा. वहीं दूसरे चरण में 13 अप्रैल से 24 मई तक टीमों के बीच मुकाबले होंगे. लीग स्टेज में कुल 70 मैच खेले जाएंगे. फिलहाल प्लेऑफ मैचों का वेन्यू घोषित नहीं हुआ है.

IPL 2026 का फॉर्मेट

आईपीएल 2026 डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक टीम एक-दूसरे से कम से कम 2 बार भिड़ेगी. एक मैच घरेलू मैदान और दूसरा मुकाबला बाहरी मैदान पर खेला जाएगा. लीग स्टेज में सभी टीमों को 14 मैच खेलने हैं. बता दें कि जिस दिन दो मुकाबले होंगे, उस दिन पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: छत्तीसगढ़ में RCB का डबल धमाका, मुंबई और KKR से होगी टक्कर, विराट-रोहित लगाएंगे चौके-छक्के