IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला गुरुवार, 2 अप्रैल को कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों का यह दूसरा मुकाबला है. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हुआ था. हालांकि इसमें केकेआर को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2026 के पहले मैच में ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से सामना हुआ था. इस मैच में SRH को हार मिली थी. ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच में अपनी जीत की आगाज करना चाहेगी.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कमान अजिंक्य रहाणे पराग के हाथों में है, जबकि ईशान किशन के कंधों पर एसआरएच (SRH) की जिम्मेदारी है. ऐसे में कोलकता और हैदराबाद के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानते हैं पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट, हेड टू हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग.
कोलकाता बनाम हैदराबाद: कब और कहां खेला जाएगा आज का आईपीएल मैच (KKR vs SRH MatcH Today)
आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आज का मैच केकेआर और हैदराबाद के बीच कोलकता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Cricket Stadium) में खेला जाएगा. यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. हालांकि टॉस आधे घंटे पहले शाम 7 बजे होगा.
कहां देखें केकआर और हैदराबाद के बीच रोमाचंक मुकाबला (KKR vs SRH Match Watch)
अगर आप कोलकता और हैदराबाद का रोमाचंक मुकाबला देखने चाहते हैं तो आप टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं. आप यहां अलग-अलग भाषाओं में लाइव कमेंट्री देख सकते हैं, जैसे- KKR और SRH का लाइव कमेंट्री अंग्रेजी में देखना चाहते हैं तो इसके लिए स्टार स्पोर्ट्स इंग्लिश 1 HD/SD पर जा सकते हैं, जबकि हिंदी में कमेंट्री देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स हिंदी 1 HD & SD चैनल देख सकते हैं. इसके अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली सहित अन्य भाषाओं में मैच का कमेंट्री देख सकते हैं.
कहां देखें कोलकाता-हैदराबाद मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (KKR vs SRH Live Streaming)
कोलकाता और हैदराबाद मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं. ऐसे में आप अपने मोबाइल फोन में जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड कर ले... बता दें कि जियो यूजर्स, जो 299 रुपये या इससे ज्यादा का रिचार्ज करवाते हैं वो इस मैच फ्री में देख सकते हैं. हालांकि अन्य यूजर्स को जियो हॉटस्टार का 149 रुपये का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
कोलकाता बनाम हैदराबाद: यहां जानिए ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (KKR vs SRH, Eden Gardens Stadium Pitch Report)
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए फ्रेंडली है. यहां पर शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग देखने को मिलती हैं, लेकिन फिर विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो जाती हैं. वहीं बाउंड्री छोटी होने के कारण यहां खूब रन बनते हैं. ऐसे में इस मैच के दौरान आईपीएल फैंस को खूब चौके-छक्के देखने को मिलेंगे. बता दें कि रात के मुकाबलों में यहां ओस की भूमिका काफी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए IPL मैच के आंकड़े? (KKR vs SRH, Eden Gardens Stadium IPL Record)
आईपीएल के इतिहास में अब तक कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में कुल 100 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि रन का पीछा करने वाली टीम ने 57 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.
कोलकता और हैदराबाद के बीच हेड टू हेड (KKR vs SRH Head to Head Records)
वहीं केकेआर और एसआरएच के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 30 मैच खेले जा चुके हैं, इनमें से कोलकता ने 20 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि हैदराबाद ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में दोनों टीमों का 11 बार आमना सामना हुआ है, जिसमें से 8 मैचों में कोलकाता ने जीत दर्ज की. वहीं हैदराबाद की टीम ने सिर्फ तीन मुकाबले में जात हासिल की. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो बार भिड़ंत हुई थी, जिसमें एक-एक बार दोनों टीमों को सफलता मिली.
कोलकाता बनाम हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन (KKR vs SRH Playing 11)
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, फिन एलन, कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन:ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेंट भर्ती: 1 और दो अप्रैल को होगी काउंसलिंग प्रक्रिया, चार शिफ्ट में आयोजित