बिना टिकट यात्रियों से पश्चिम मध्य रेलवे ने वसूले 36 करोड़ रु. जुर्माना, सिर्फ फरवरी में पकड़ाए 49,674 पैसेंजर

Ticket Checking Drive: भोपाल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि चालू वर्ष अप्रैल से फरवरी माह की अवधि में टिकट जांच अभियान के दौरान कुल 5,69,623 मामले दर्ज किए गए और अकेले फरवरी महीने में ही टिकट जांच अभियान के दौरान 49,674 मामले सामने आए और रेलवे ने यात्रियों से कुल 36.30 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
BHOPAL DIVISION COLLECTED RS 36 CRORE IN FINES FROM 5 LAKH CASES
भोपाल:

Ticketless Passenger: पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के भोपाल मंडल में चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से फरवरी के बीच बिना टिकट और अनियमित यात्रा के करीब 5.7 लाख मामलों में यात्रियों से 36.30 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है. भोपाल मंडल के जन संपर्क अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए जुर्माना चुकाने वाले यात्रियों में बिना टिकट यात्री, अनुचित टिकट यात्री और बिना बुकिंग कराए सामान ढोने वाले पैसेंजर शामिल हैं.

भोपाल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि चालू वर्ष अप्रैल से फरवरी माह की अवधि में टिकट जांच अभियान के दौरान कुल 5,69,623 मामले दर्ज किए गए और अकेले फरवरी महीने में ही टिकट जांच अभियान के दौरान 49,674 मामले सामने आए और रेलवे ने यात्रियों से कुल 36.30 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया.

ये भी पढ़ें-Queue At Petrol Pump: ईरान-इजरायल युद्ध का असर, पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने की अफवाह से पंपों पर लगी लंबी लाइनें

कुल 5.7 लाख मामलों में बिना टिकट यात्रा के 2,79,940 मामले आए

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि जांच अभियान के दौरान 5.7 लाख मामलों में से बिना टिकट यात्रा के 2,79,940 मामले, अनुचित टिकट के साथ यात्रा करने के 2,86,997 मामले और बिना बुकिंग कराए सामान ले जाने के 2,686 मामले शामिल हैं. उन्होंने बताया कि फरवरी में बिना टिकट यात्रा के 23,431 मामले, अनुचित टिकट के 25,971 मामले तथा बिना बुक कराए सामान ले जाने के 272 मामले सामने आए.

फरवरी में भोपाल मंडल को 3.10 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ

गौरतलब है पश्चिम मध्य रेलवे प्रत्येक चालू वर्ष बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए जांच अभियान चलाती है और अनुचित यात्रा करने वाले पैसेंजर से जुर्माने वसूलती है. भोपाल मंडल में जनसंपर्क अधिकारी की मानें तो अकेले फरवरी माह में टिकट जांच अभियान के दौरान 49,674 मामले सामने आए, जिससे भोपाल मंडल को 3.10 लाख करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ. 

ये भी पढ़ें-इलाज में बीमार की खत्म हुई जमा-पूंजी, डायलिसिस पर जिंदा मुकेश ने अब प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री से लगाई गुहार