'ममता को निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी', बंगाल रुझानों पर बोले मध्य प्रदेश के CM मोहन, शिवराज ने कहा- 'असाधारण प्रदर्शन'

Election Results 2026: सीएम मोहन यादव का ममता बनर्जी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा-ममता निर्ममता करेंगी उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. इधर, शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हार के बहाने तो बनाएंगे. खिसियाते हैं तो खम्बा नोचते हैं, कभी EVM तो कभी SIR... 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी बहुमत का आकड़ा पार कर चुकी है और जबरदस्त तरीके से जीत की ओर आगे बढ़ रही है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोग परिवर्तन और मुक्ति चाहते है. वहीं सीएम मोहन ने ममता बनर्जी पर तंज कसा है. साथ ही बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु की जनता को धन्यवाद दिया है. इधर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जश्न का माहौल है.

विधानसभा चुनाव के रुझानों पर बोले सीएम मोहन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा चुनाव के बेला में वाकई दिल से सभी को बधाई दे रहे हैं. गृहमंत्री के शब्दों में अंग-बंग-कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया... असम में एक बार फिर घुसपैथियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियों ने विजय की तरफ कदम बढ़ाएं हैं. जिस तरह से बंगाल की हालत हुई है...  बंगाल आजादी के पहले बहुत संबल और विकासित राज्य हुआ करता था. लेकिन दुर्भाग्य से पहले कांग्रेस, कम्युनिस्ट और फिर टीएमसी... बंगाल जो आज पिछड़ा है इसका सबसे बड़ा कारण बंगाल के लीडरशिप का रहा है. टीएमसी ने एक प्रकार से दुरावस्था किया है. यह इसका प्रतिकार है.

Advertisement

'बंगाल की जनता को दी बधाईं'

उन्होंने कहा कि जो सर्वे आए थे, वो सर्वे सार्थक होते दिखाई दे रहे हैं. आज प्रचंड बहुमत से भाजपा का झंडा लगहरा रहा है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ये 22वां राज्य हमारे एनडीए के साथ खड़ा होते दिखाई देगा. और 17वां राज्य जहां भाजपा के मुख्यमंत्री होंगे.

सीएम मोहन यादव ने कहा, 'मैं अपनी ओर से बंगाल की जनता को बधाई देता हूं. दो कारण से- एक तो भाजपा के प्रति प्रेम दिखाने के लिए... और निवार्चन की पूरी प्रक्रिया में बंगाल ने धैर्य के साथ तमाम हथकंडे को फेल करते हुए... हिंसा, आंतक अव्यवस्था, तमाम प्रकार की कठिनाइयों के बावजूद जनता अपने निर्णय के प्रति दृढ और अडिग रही और धैर्य के साथ मतदान किया, जिससे भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती. बंगाल के मतदताओं के साथ-साथ असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी... जहां जीते हैं और जहां कोई कारण से रह गए हैं, सभी को धन्यवाद

ममता बनर्जी पर कसा तंजा

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुशासन की ब्यार चल रही है. इस विजय अभियान में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, अध्यक्ष के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव में अहम भमिका अदा की. ऐसे में हम जहां गए वहां भी जीत मिली और जहां नहीं गए वहां भी जीत मिली. उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि जब ममता निर्ममता करेगी तो उसकी कीमत को चुकानी पड़ेगी.

शिवराज के घर जश्न का माहौल, झालमुड़ी बांटी

इधर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित घर पर जश्न का माहौल है. यहां ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है. इस दौरान मामा के घर पर जमकर आतिशबाजी हुई. साथ ही कार्यकर्ताओं में झालममूड़ी बांटी गई.

Advertisement

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने NDTV से कहा कि उम्मीद नहीं विश्वास पूरा था महाविजय होगी... एक संकल्प पूरा हुआ, एक सपना साकार हुआ. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा गदगद होगी. बंगाल की विजय अद्भुत है, असाधारण है... पूरा देश मानता है की मोदी है तो मुमकिन है. उन्होंने कहा कि घटिया वोट बैंक की राजनीति को नकार दिया गया. असम का असाधारण प्रदर्शन है. तमिलनाडु में भी जिनका काम बीजेपी का विरोध था, वह आज चारोखाने चित्त है. पुडुचेरी में फिर NDA की सरकार बन रही है. 

शिवराज ने जनता को दिल से आभार व्यक्त किया

शिवराज सिंह ने कहा कि जनता साथ है... अमित शाह की अचूक रणनीति, मोदी जी का अभिनंदन , नितिन जी को धन्यवाद और बंगाल, असम, पुडुचेरी की जनता का दिल से आभार. 

Advertisement

शिवराज सिंह चौहान SIR EVM को लेकर आरोपों पर कहा कि मां, माटी, मानुष तीनों का अपमान है. वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठ को संरक्षण दिया जाता था. हार के बहाने तो बनाएंगे... खिसियाते हैं तो खम्बा नोचते हैं, कभी EVM तो कभी SIR... 

ये भी पढ़ें: 'ममता को निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी', बंगाल रुझानों पर बोले मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव