Weather Updtaes: मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, आज कोल्ड डे का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में गिरेगा पारा

MP-Chhattisgarh Weather Updtaes: मध्य प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे प्रदेश में और ठंड बढ़ेगी.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का सितम जारी.

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Weather Today: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) इस वक्त कड़ाके की ठंड से कंपकंपा रहा है. कोल्ड डे (Cold Day) के साथ-साथ कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. दोनों राज्यों के अधिकांश जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. वहीं आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं (Icy Winds) की दस्तक होने वाली है.

कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी  

शनिवार, 20 जनवरी को मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में कोल्ड डे का अलर्ट है. सीधी, रीवा, माउगंज, सतना, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, भिंड, मुरैना में कोल्ड डे का अलर्ट जारी की है. वहीं छतरपुर, ग्वालियर, दतिया में तीव्र कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इधर, छतरपुर, सागर, गुना, दतिया में शीत लहर का अलर्ट है. इसके अलावा सागर, छतरपुर, गुना में पाला पड़ने की संभावना जताई गई है. मउगंज सतना, दमोह के लिए मौसम विभाग ने हल्के से मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया है. चंबल संभाग, सिंगरौली, सीधी, रीवा पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, ग्वालियर में मध्यम से घना कोहरा रहेगा. 

Advertisement

सबसे ठंडा बिजावर रहा 

बता दें कि मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. वहीं न्यूनतम तापमान  बिजावर में दर्ज की गई है. यहां का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा अशोकनगर में तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और गुना में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़े: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, यहां जानें- मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में ईंधन के ताजा दाम 

छत्तीसगढ़वासियों को नहीं मिलेगी ठंड से राहत 

फिलहाल छत्तीसगढ़ में आमजनों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाला है, क्योंकि शनिवार, 20 जनवरी से छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज से अगले 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सर्दी का सितम बढ़ेगा. वहीं रायपुर, दुर्ग-भिलाई सहित कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं. साथ ही सभी जिलों में कोहरा भी छाया रहेगा. 

ये भी पढ़े: