पुलिस अधिकारी के सामने लेट गए भाजपा विधायक प्रदीप पटेल
भोपाल:
BJP MLA Viral Video: सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में मध्य प्रदेश भाजपा नेता और विधायक को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पैरों पर कथित तौर पर गिरते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस अधिकारी के पैरों ने गिरते नजर आए भाजपा विधायक प्रदीप पटेल हैं. वीडियो में उन्हें यह आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है कि कुछ अन्य पुलिसकर्मी गुंडों से उसकी ‘‘हत्या'' करवाना चाहते हैं.
वायरल वीडियो में भाजपा विधायक प्रदीप पटेल मऊगंज जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनुराग पांडे के सामने फर्श पर लेटे नजर आ रहे हैं. उनका चेहरा नीचे की तरफ है और दोनों हाथ फैले हुए दिखाई दे रहे हैं. विधायक प्रदीप पटेल मऊगंज से विधायक हैं.
Advertisement
मऊगंज के विधायक पटेल को पांडे से यह कहते हुए सुना जाता है कि उन्होंने और अन्य पुलिस अधिकारियों ने गुंडों से उनकी ‘‘हत्या'' करने के लिए कहा है. वीडियो में पांडे सत्तारूढ़ दल के विधायक के आरोपों का खंडन करते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया है.