Madhya Pradesh Best Performance in UPSC 2025: संघ लोकसेवा आयोग (UPSC 2025) के ताजा नतीजों में मध्य प्रदेश ने अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. इस बार कुल 958 चयनित उम्मीदवारों में से 61 अभ्यर्थी मध्य प्रदेश के हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज इन अभ्यर्थियों को भोपाल बुलाकर सम्मानित किया. इसके अलावा सीएम यादव ने इन प्रतिभाओं के साथ संवाद किया. प्रदेश का नाम रोशन करने वाले इन 61 सफल अभ्यर्थियों का कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में सम्मानित किया गया.
UPSC 2025 में MP के 61 अभ्यर्थियों ने किया नाम रोशन
हालांकि कार्यक्रम में फाइनल ईयर के छात्रों को भी शामिल किया गया, ताकि वो सफल अभ्यर्थियों से सीधे मार्गदर्शन ले सकें. इस संवाद का मकसद था सफल छात्र अपने अनुभव को साझा करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को तैयारी में मदद मिल सके.
आज इन अभ्यर्थियों को CM मोहन ने किया सम्मानित
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार पहुंचे और देशभर में मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 61 सफल अभ्यर्थियों का सम्मान किया. साथ ही इन प्रतिभाओं से संवाद किया.
MP के इन बेटियों ने लहराया परचम
इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग ने इन सफल अभ्यर्थियों की उपलब्धियों को एक विशेष पुस्तिका ‘प्रतिभाओं का परचम' में संकलित किया है, जिसका विमोचन भी हो सकता है. UPSC 2025 परिणाम में चयनित 61 अभ्यर्थियों में से 16 छात्र सरकारी कॉलेज और विश्वविद्यालयों से पढ़े हुए हैं. बता दें कि टॉप 100 में 5 बेटियां भी शामिल हैं.
- प्रक्षाल जैन -8वीं रैंक
- अनन्या शर्मा-13वीं रैंक
- चितवन जैन-17वीं रैंक
- रूपल जायसवाल- 43वीं रैंक
- दीक्षा चौरसिया- 44वीं रैंक
- समीक्षा द्विवेदी- 56वीं रैंक
- दीक्षा पाटकर- 88वीं रैंक
- सृष्टि गोयल- 160वीं रैंक
- अक्षत बलदवा- 173वीं रैंक
- देवांगी मीणा- 236वीं रैंक
- नीरज निश्चल- 241वीं रैंक
- भूमिका जैन -331वीं रैंक
- विवेक यादव- 487वीं रैंक
ये भी पढ़ें: Success Story: भैंस चराने वाला लड़का बना SDM, 5 बार असफलता, पर नहीं मानी हार...ऐसी है विजय डहरिया की कहानी