मानसून को मनाने की कोशिश: गधों को खिलाए ढेर सारे गुलाब जामुन, भोपाल में चला अनोखा टोटका

मानसून की बेरुखी से परेशान MP में अब लोग इंद्र देव को मनाने के लिए पुराने टोटके निकाल रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इस बार MP में सामान्य से 15% कम बारिश हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भोपाल में गधों को खिलाए गए जामुन.
NDTV

Monsoon 2026: मध्य प्रदेश में मानसून की बेरुखी ने सबको बेहाल कर दिया है, बारिश के लिए तरस रहे मध्य प्रदेश के कई जिलों में सूखे जैसे हालात हैं. लोग इतने परेशान हो चुके हैं कि अब रुठे इंद्र देव को मनाने के लिए टोटकों का दौर शुरू हो गया है. भोपाल में कुछ ऐसा ही टोटका किया गया. दरअसल, चूना भट्टी इलाके में गधों को गुलाबजामुन खिलाए गए. लोगों ने गधों को ढेर सारे गुलाबजामुन खिलाकर अच्छी बारिश की कामना की.

मान्यता है कि गधों को गुलाबजामुन खिलाने से अच्छी बारिश होती है. दरअसल, गधा शीतला माता का वाहन माना जाता है और शीतला माता शीतलता देने वाली देवी मानी जाती हैं. इसीलिए मालवा निमाड़ में ग्रामीण यह टोटका करते हैं कि शीतला माता का वाहन गधा अगर गुलाब-जामुन खाए तो अच्छी बारिश होती है. फिलहाल अच्छी बारिश के लिए किया गया टोटका कितना कारगर साबित होगा, यह देखने वाली बात है. लेकिन प्रदेश में हर व्यक्ति चाहता है कि अच्छी बारिश हो जाए.

Advertisement

एमपी में कम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में इस बार सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है. हालांकि, बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है, जब मानसून रफ्तार पकड़ेगा. आज एमपी के भोपाल, इंदौर सहित 44 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. आईएमडी का मानना है कि 19 जुलाई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा, जिससे अगले 4 दिन तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है.

ये भी पढ़ें- Bhopal: अवैध डेयरी में चल रहा था बूचड़खाना, भारी मात्रा में बरामद हुआ था गोमांस; आज पुलिस ने चलाया बुलडोजर