इंदौर में कई दिनों तक इन इलाकों में डाइवर्जन, राजवाड़ा में कार-बसों पर प्रतिबंध; इन इलाकों में होगी पार्किंग

Indore Traffic Diversion and Vehicles Ban: इंदौर के राजवाड़ा इलाके में 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक राजवाड़ा क्षेत्र में चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो, सिटी बस, कार आदि के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सांकेतिक तस्वीर.

Indore Traffic Police: त्यौहारों के सीजन में इंदौर पुलिस प्रशासन ने यातायात प्लान तैयार किया है, ताकि शहर में यातायात सुचारु रूप से चलाया जा सके. प्रशासन ने 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक राजवाड़ा क्षेत्र में चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो, सिटी बस, कार आदि के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके अलावा कई जगह पर ट्रैफिक डाइवर्जन भी किया गया है.

इंदौर के पुलिस आयुक्त (शहरी) संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अति पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह और पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) आनंद कलादगी के निर्देशन में यातायात पुलिस (Traffic Police) ने बेहतर व्यवस्था के लिे यातायात पालन तैयार किया है.

Advertisement

इन मार्गों से यातायात डाइवर्जन (Traffic Diversion) किया जाएगा- मल्हारगंज थाना टी, छिपा बाखल गली, गोवर्धन टेलर तिराहा, गोराकुंड चौराहा, सुभाष चौक पानी की टंकी, महेश जोशी तिराहा, सुभाष चौक, इमली बाजार चौराहा, मालगंज चौराहा, नरसिंह बाजार चौराहा, जी. सच्चिदानंद तिराहा, पीपली बाजार तिराहा, यशवंत रोड चौराहा, आडा बाजार चौक, मच्छी बाजार चौक, पंढरीनाथ मंदिर चौक, रेशम गली, नंदलाल पुरा चौक, संजय सेतु, फ्रूट मार्केट, हेमिल्टन रोड, मृगनयनी चौराहा, नगर निगम चौराहा.

इंदौर ट्रैफिक पुलिस के आदेश पर 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक राजवाड़ा क्षेत्र में चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो, सिटी बस, कार आदि का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. इन वाहनों के लिए राजवाड़ा क्षेत्र में पार्किंग स्थल की भी व्यवस्था की गई है.

  • नगर निगम की तरफ से आने वाले वाहन एमजी रोड से फ्रूट मार्केट, कृष्णा पूरा छत्री स्थित न्यू पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे.
  • संजय सेतु की तरफ से आने वाले वाहन- संजय सेतु, नन्दलाल पूरा, कृष्णा पूरा छतरी न्यू पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे.
  • मच्छी बाज़ार तरफ से आने वाले वाहन- यशवंत रोड, नरसिंग बाजार चौक, मालगंज, मल्हार गंज थाना टि, गोवर्धन टेलर टी, सुभाष चौक पानी की टंकी होते हुए सुभाष चौक पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे.
  • बड़ा गणपति की तरफ से आने वाले वाहन - बड़ा गणपति, मल्हार गंज थाना टी, गोवर्धन टेलर टी, सुभाष चौक पानी की टंकी होते हुए सुभाष चौक पार्किंग में पार्क करेंगे.
  • गंगवाल की तरफ से आने वाले वाहन- बड़ा गणपति, मल्हार गंज थाना टी, गोवर्धन टेलर टी, सुभाष चौक पानी की टंकी होते हुए सुभाष चौक पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे.