MP Accident: अनूपपुर में बड़ा हादसा, बस-ऑटो रिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत, पांच घायल

Anuppur Accident News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सांकेतिक तस्वीर
Meta AI

Anuppur Accident: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में बुधवार को एक बस और ऑटो रिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) इसरार मंसूरी ने बताया कि यह दुर्घटना अमरकंटक-अनूपपुर रोड पर सुबह करीब 11 बजे हुई. उन्होंने बताया कि शहडोल से डिंडोरी जा रही निजी बस की टक्कर एक ऑटोरिक्शा से हो गई, जिसमें आठ लोग सवार थे. 

Advertisement

उन्होंने बताया, 'ऑटोरिक्शा में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे पांच अन्य लोग घायल हो गए. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.'

इनकी हुई मौत

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुखिया बाई गोंड (50), राजकुमार गोंड (40) और मोहवती गोंड (40) के रूप में हुई है। ये सभी खोह गांव के निवासी हैं. मंसूरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है. 

ये भी पढ़ें: Mauganj: लव जिहाद की आशंका में बवाल होने से बचा! SP ने दिखाई संवेदनशीलता, रेप की कोशिश करने वाले पर FIR