Tanya Mittal: ‘बिग बॉस 19' से चर्चा में आईं मध्य प्रदेश के ग्वालियर की तान्या मित्तल अब बॉलीवुड हीरोइन बनने की राह पर हैं. मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ तान्या आगामी OTT प्रोजेक्ट में काम करती नजर आ सकती हैं. दोनों के बीच हुई बातचीत में बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे साफ है कि तान्या का एक्टिंग डेब्यू अब दूर नहीं.
Tanya Mittal Instagram: इंस्टाग्राम पर दिखी खास मुलाकात
तान्या मित्तल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जो एकता कपूर के जुहू स्थित घर का बताया जा रहा है. वीडियो में तान्या उत्साहित अंदाज में कहती नजर आती हैं कि सपने सच होते हैं. वह एकता से सीधे पूछती हैं, “मैं हीरोइन बन जाऊंगी ना?”
इस पर एकता कपूर जवाब देती हैं कि उन्होंने शो के दौरान ही उन्हें रोल ऑफर किया था और अब उनके पास लिखित ऑफर है. वह यह भी कहती हैं कि वह तान्या के साथ काम करने का इंतजार कर रही हैं.
बकलावा और गणपति बप्पा के साथ पहुंचीं तान्या
मुलाकात के दौरान तान्या, एकता के लिए बकलावा (मिठाई), गणपति बप्पा की मूर्ति और कई गिफ्ट्स लेकर पहुंचीं. वीडियो में एकता ने मुस्कुराते हुए कहा कि तान्या जानती हैं कि उन्हें क्या पसंद है. एकता ने तान्या की फैमिली की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस जुड़ाव को लंबे समय तक चलने वाला “फैमिली असोसिएशन” मानती हैं.
‘बिग बॉस 19' से मिला था पहला संकेत
बताया जाता है कि ‘वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान ही एकता कपूर ने तान्या को अपने प्रोजेक्ट में लेने की इच्छा जताई थी. अब वह बातचीत OTT प्लेटफॉर्म के लिए एक संभावित वेब सीरीज या स्पेशल प्रोजेक्ट तक पहुंच चुकी है. हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.
Tanya Mittal Ekta Kapoor OTT Project Bollywood from Gwalior Madhya Pradesh
ग्वालियर से ग्लैमर इंडस्ट्री तक
27 सितंबर 2000 को ग्वालियर में जन्मीं तान्या मित्तल 2018 में ‘मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स' का खिताब जीत चुकी हैं. वह ‘हैंडमेड लव बाय तन्या' नाम से अपना फैशन ब्रांड चलाती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 44 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
उनके परिवार में पिता रवि मित्तल, मां सुनीता मित्तल, भाई अमृतेश मित्तल और 88 वर्षीय दादा राजेंद्र प्रसाद शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 2 करोड़ रुपये है. ‘बिग बॉस 19' में उन्हें 3 से 6 लाख रुपये प्रति सप्ताह फीस मिली थी.