Rain Alert: 27 से 30 जुलाई तक अति भारी बारिश का अलर्ट, एमपी में मजबूत मानसून सिस्टम हुआ एक्टिव

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मध्य प्रदेश में 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट.

Madhya Pradesh Rain: मध्य प्रदेश में एक बार फिर स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिस वजह से 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी वर्षा हो सकती है.

साथ ही आईएमडी ने 27 से 30 जुलाई के बीच पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement

इन जिलों में भी बारिश की संभावना

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश रहेगी जारी.

छत्तीसगढ़ में भी अगले चार दिनों तक मानसून सक्रिय रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ क्षेत्र के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में फिलहाल सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. 27 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने का अनुमान है। रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और अधिकतम 29 तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार घंटे के लिए कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें- 63 तालाब से बचाया 70 करोड़ लीटर पानी: नर्मदा किनारे गिरते जलस्तर के बीच ऐसे रची 'जल क्रांति'- Ground Report

Advertisement
Topics mentioned in this article