ओए इंदौरी ने ट्रैफिक रूल्स की उड़ाई धज्जियां: बिना हेलमेट टंकी पर बैठकर दौड़ाई बुलेट; लड़की को आगे बैठाकर किया स्टंट

Social Media Influencer Oye Indori Controversy: इंदौर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ओए इंदौरी ने यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाई है. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में ओए इंदौरी बिना हेलमेट टंकी पर बैठकर बुलेट चला रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Social Media Influencer Oye Indori: इंदौर के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'ओए इंदौरी' उर्फ रॉबिन जिंदल एक बार पिर विवादों में आ गए हैं. इस बार ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर विवादों में आए हैं. दरअसल, 'ओए इंदौरी' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं. इतना ही नहीं इस दौरान वो खुद की और दूसरों की जान को भी खतरे में डाला है. वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने नाराजगी जताई है. 

यातायात के नियमों की उड़ाई धज्जियां

वायरल वीडियो में ओए इंदौरी वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते दिखाई दे रहे हैं. ओए इंदौरी उर्फ रॉबिन जिंदल पहले बुलेट को बिना हेलमेट के चला रहे हैं. इतना ही नहीं इसके बाद वो बाइक की टंकी पर बैठे नजर आते हैं. फिर फिल्मी अंदाज में बुलेट की टंकी पर एक युवती को बैठाकर बाइक चलाते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि वो बिना नंबर की बुलेट चला रहे थे.

यूजर्स ने जताई नाराजगी

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स का कहना है कि जिन लोगों को लाखों लोग फॉलो करते हैं, उन्हें सड़क पर नियमों का पालन कर दूसरों के लिए उदाहरण पेश करना चाहिए.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं ओए इंदौरी

बता दें कि इससे पहले भी ओए इंदौरी विवादों में आए थे. उन पर एक महिला द्वारा शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाए गए, हालांकि बाद में कोर्ट से उन्हें बरी कर दिया गया था. इसके अलावा उन्होंने कुछ दिन पहले नगर निगम के खिलाफ भी एक वीडियो बनाया था, जिस पर उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: सागर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

Topics mentioned in this article