श्योपुर हादसे पर CM मोहन ने जताया दुख, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई थी 4 की मौत, 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

Road Accident:श्योपुर में हुए भीषण सड़क हादसे के शिकार होने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. हादसे का शिकार हुआ परिवार बेटे और बेटी की शादी से जुड़ी रस्मों के लिए जा रहे थे कि अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क पर पलट गई, जिससे ट्रॉली में सवार 4 माहिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CM MOHAN EXPRESSES GRIEF AND ANNOUNCES 4-4 LAKH COMPENSATION FOR DECEASED

Sheopur Road Accident:  मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में गुरूवार देर शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए. मृतक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बेटे की शादी की रस्मों को निभाने जा रहे थे, लेकिन हादसे के शिका हो गए. सूचना के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है

श्योपुर में हुए भीषण सड़क हादसे के शिकार होने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. हादसे का शिकार हुआ परिवार बेटे और बेटी की शादी से जुड़ी रस्मों के लिए जा रहे थे कि अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क पर पलट गई, जिससे ट्रॉली में सवार 4 माहिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

ये भी पढ़ें-बुजुर्ग के दोनों कान फाड़कर गोल्ड इयररिंग्स लूटकर भागे बाइक सवार लुटेरे, सड़क पर छटपटाती रह गई लहूलुहान महिला

सीएम मोहन ने शोक व्यक्त किया और आर्थिक सहायता का ऐलान किया

श्योपुर सड़क हादसे पर दुख जताते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल एकउंट पर मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया और हादसे में मारे गए परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 1-1 लाख रुपए और घायल को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने घायलों को 10 -10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है.

Advertisement

सड़क हादसे का शिकार हुआ परिवार श्योपुर से विजयपुर में जा रहा था

रिपोर्ट के मुताबिक हादसे का शिकार परिवार बेटे-बेटी की शादी के लिए श्योपुर के विजयपुर में भात मांगने जा रहा था. हादसा गुरूवार की शाम को हुआ जब घुघस इलाके के रहने वाला परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर विजयपुर के झार बड़ौदा निकला था. हादसे की शिकार हुईं चारों माहिलाएं की ट्रॉली के नीचे दबने से मारी गईं. हादसे में ट्रैक्टर में सवार अन्य 24 लोग भी बुरी तरह घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें-Iran-Israel War: मुश्किल में आया इंदौरी नमकीन व्यापार, बाहरी चुनौतियों के बीच चौपट हो रहा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कारोबार

विजयपुर थाना इलाके के बंधपुरा गैस गोदाम के पास मुरैना श्योपुर रोड पर हुए हादसे की शिकार हुई ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए थे. दुर्घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मची, तो राहगीरों ने विजयपुर पुलिस को हादसे की खबर पहुंचाई. दुर्घटना की सूचना पाकर  मौके पर विजयपुर SDM अभिषेक मिश्रा SDOP राघवेन्द्र तोमर भी मौके पर पहुंच गए. 

हादसे का शिकार हुआ परिवार रिश्तेदारों को लेकर घर से निकला था

गौरतलब है हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें विजयपुर से ग्वालियर रेफर किया गया है, कुछ घायलों को विजयपुर स्वास्थ केंद्र मे भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. बताया जाता है परिवार 20 अप्रैल को होने वाली बेटे ओर बेटी की शादी के लिए भात मांगने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से नाते-रिश्तेदारों को लेकर निकला था और लोग हंसते-गाते हादसे का शिकार हो गए, जिससे शादी की खुशियां मातम बदल गईं.

ये भी पढ़ें-महाकाल मंदिर में निःशुल्क भस्म आरती बंद, चुकाने होंगे 200 रुपए, ऑनलाइन बुकिंग का समय भी बदला