शंपा पाठक पांडे हत्‍याकांड इंदौर: पिता-पुत्र ने कार से महिला इंजीनियर को कुचला, दोनों गिरफ्तार

इंदौर के शिव वाटिका टाउनशिप में पेंटहाउस विवाद के बाद पिता-पुत्र ने कार से महिला इंजीनियर शंपा पाठाक पांडे को कुचला. पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्‍य प्रदेश के इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में MR-11 स्थित शिव वाटिका स्मृति एनक्लेव में शंपा पाठाक पांडे हत्‍याकांड में पुल‍िस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. पेंटहाउस को लेकर विवाद के बाद पिता-पुत्र ने कार चलाकर लोगों को टक्कर मार दी थी. इस घटना में इंफोसिस में कार्यरत महिला इंजीनियर शंपा पाठाक पांडे की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है.

विवाद की शुरुआत: पेंटहाउस और एयरबीएनबी को लेकर

जानकारी के अनुसार शिव वाटिका टाउनशिप में रहवासियों और पेंटहाउस के मालिक कुलदीप चौधरी एवं उनके पुत्र मोनिश के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. रहवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में एयरबीएनबी संचालित करने और पेंटहाउस के बढ़ते इस्तेमाल के कारण अव्यवस्था बनी रहती थी.

Advertisement

लसूडिया थाना टी.आई. तारेश सोनी ने बताया कि बुधवार रात लगभग 10:30 बजे कुलदीप चौधरी अपने पेंटहाउस पहुंचे. इससे पहले रहवासियों ने पेंटहाउस की लाइट बंद कर दी थी. इस पर विवाद बढ़ा और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए.

Hit and Run Case Indore: कार से टक्कर, महिला की मौत

बताया गया कि इस दौरान मोनिश चौधरी ने कार से सबसे पहले चौकीदार की पत्नी को टक्कर मारी. फिर गाड़ी घुमा कर जब दूसरी बार लाई, तो शंपा पाठाक पांडे के ऊपर से कार गुजरी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई. शंपा पाठाक पांडे 13 मार्च को अपने पति और दो बच्चों के साथ फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं. 

यह भी पढ़ें : इंदौर में Airbnb पेंटहाउस विवाद बना जानलेवा, इन्फोसिस महिला इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या

Topics mentioned in this article