Shahdol News: डॉक्टर और पुलिस कर्मियों के बीच विवाद-मारपीट के मामले में एक्शन, ASI सहित 6 पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज

Doctor Police Fight News: शहडोल जिले में डॉक्टर और पुलिस कर्मियों के बीच विवाद और मारपीट मामले में एक्शन लिया गया है. इसमें एएसआई समेत 6 पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पुलिस ने लिया डॉक्टर पर एक्शन

Shahdol Doctor Police Fight Case: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल जिले में दो दिन पहले डॉक्टर और पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ सोहागपुर थाने में मामला दर्ज किया है. इस पूरे मामले में डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी ASI शुभवंत चतुर्वेदी, सिद्धार्थ रैकवार, हरेंद्र सिंह सहित दो अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में सोहागपुर थाने में मामला दर्ज किया है. बता दें कि कुल 6 पुलिस वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

शहडोल में पुलिस और डॉक्टर के बीच विवाद में थाना सोहागपुर में मामला दर्ज

इन डॉक्टरों पर मामला दर्ज

पुलिस और डॉक्टरों के बीच के विवाद मामले में ASI शुभवंत चतुर्वेदी के साथ ड्यूटी पर हाथापाई, सरकारी काम में बाधा के आरोप में डॉक्टर कृष्णेन्द्र द्विवेदी, उसकी पत्नी रत्नमाला मिश्रा और एक अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई पूरी जांच के बाद की जाएगी.

Advertisement

क्या था मामला?

ये घटना दो दिन पहले शुक्रवार की देर रात की बताई गई है, जब जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर कृष्णेद्र द्विवेदी रात को ड्यूटी से लौटकर अपने घर के कुछ दूर अपनी कार में बैठे थे. तभी वहां से सोहागपुर थाने के ASI गस्त के दौरान वहां से गुजरे. तो कार सड़क के के किनारे खड़ी पाया. कुछ देर बाद लगभग देर रार डेढ़ बजे जब वो गस्त से दोबारा लौटे तब भी कर दिखी, तब  ASI शुभवंत चतुर्वेदी कर के पास जाकर डॉक्टर से पूंछतांछ की की आप कौन है ,क्यो देर रात यहां है, इसी बात को लेकर डॉक्टर भड़क गए,और डॉक्टर ,ASI के बीच बहस होने लगी. बहस के दौरान ASI ने कार की चाबी ले ली, तब डॉक्टर और भड़क गया,और ASI के बीच झूमाझटकी गुत्थमगुत्था होने लगी, झूमाझटकी में ASI की वर्दी भी फट गई.
इसी दौरान ASI के साथ एक अन्य पुलिस कर्मी घटना का वीडियो बना रहा था उसका मोबाइल भी डॉक्टर ने गिरा दिया.

डॉक्टर की पत्नी और उसके पिता भी वह पहुच गए. ASI ने किसी तरह अपने को छुड़ाकर सेट काल कर अन्य पुलिस वालो को बुला लिया. और फिर आये पुलिस कर्मियों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की , और उसे सोहागपुर थाने ले जाकर घण्टो बैठाए रखा. डॉक्टर का आरोप है कि उसके साथ पुलिस वालो ने जमकर मारपीट की. लात घुसो डंडे से पीटा.जिससे उसे काफी चोटआई. डॉक्टर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया. जहां उसका मेडिकल हुआ. और पुलिस अधिकारियों ने डॉक्टर के बयान लिए.

डॉक्टर मिले कमिश्नर से

इस घटना के बाद शनिवार को डॉक्टरों का एक दल शहडोल कमिश्नर से मिला और कार्रवाई कि मांग की. रविवार को डॉक्टर असोसिएशन से एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की. एसपी ने पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी को जांच सौपी और जांच होने तक ASI को लाइन अटैच कर दिया.

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई थाने में रिपोर्ट

सोमवार को डॉक्टर की पत्नी ने सोहागपुर थाने में अपने पति डॉक्टर कृष्णेद्र द्विवेदी के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई. वहीं, ASI शुभवंत चतुर्वेदी ने भी एक रिपोर्ट डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराई. तब पुलिस ने ASI समेत 6 पुलिस कर्मियों और डॉक्टर, डॉक्टर की पत्नी और उसके पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें :- PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना का हाल, इस जगह घर के लिए वर्षों से तरस रहे लोग

ये भी पढ़ें :- Cyber Fraud: जैसे ही खाते में आई पीएम आवास योजना की 25000 की किस्त, बुजुर्ग महिला के साथ कर डाली साइबर ठगी

Advertisement

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.