Online Fraud: सेलर ने ऑनलाइन भेजी मंहगी घड़ियां और लाइट, पैकेट में निकले पत्थर और प्लास्टिक के टुकड़े !

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन डिलीवरी में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां ग्राहकों को महंगी घड़ियों और लाइट की जगह पैकेट में पत्थर और प्लास्टिक के टुकड़े भेज दिए गए. इससे शिकायतकर्ता भूपेंद्र कुशवाहा को करीब 1.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ध्य प्रदेश के ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन डिलीवरी में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है
Dev Shrimali

Online Delivery Fraud: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महंगी घड़ियों और लाइट की जगह पैकेट में पत्थर और प्लास्टिक के टुकड़े भरकर ग्राहकों को भेज कर ऑनलाइन डिलीवरी में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. इस धोखाधड़ी से ग्राहक को करीब 1.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. इस पूरे मामले की शिकायत जनकगंज थाना पुलिस में की गई. जहां पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामला ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र का है. गिरवाई नाका निवासी शिकायतकर्ता भूपेंद्र कुशवाहा ने अलग-अलग फर्मों के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर पर चाइना मॉडल लाइट, घड़ियां और अन्य सामान की आपूर्ति करते हैं. भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर 2025 को मिले ऑनलाइन ऑर्डरों के आधार पर उन्होंने विभिन्न स्थानों पर भेजे जाने वाले सामान की पैकिंग की थी. इसके बाद, फ्लिपकार्ट कंपनी के एजेंटों और ड्राइवरों की मदद से माल को वाहन में लोड कराया गया था. रास्ते में गगन शाक्य और आशु ठाकुर उर्फ राजकुमार ने माल से छेड़छाड़ की. आरोप है कि दोनों ने पैकेट खोलकर असली सामान निकाल लिया और उसकी जगह प्लास्टिक व पत्थर के टुकड़े भर दिए. इन्हीं पैकेटों की बाद में डिलीवरी कर दी गई. जब ग्राहकों ने पैकेट खोले तो उनमें लाइट और घड़ियों की जगह प्लास्टिक और पत्थर के टुकड़े निकले. नाराज ग्राहकों ने सामान वापस कर दिया और कई ऑर्डर रद्द हो गए.

Advertisement

माल भी गया और व्यापार भी

शिकायतकर्ता को जब इस हेराफेरी की जानकारी मिली, तो पता चला कि पैकेट रास्ते में ही बदले गए थे. भूपेंद्र कुशवाह का कहना है कि इस घटना से उन्हें लगभग 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. जिन तीन जीएसटी फर्मों के जरिए वह कारोबार करते थे, इसकी वजह से उनका काम भी ठप हो गया है. व्यापारिक प्रतिष्ठा खराब होने से वह बेरोजगार हो गए हैं और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- CG Teacher Recruitm: 5 हज़ार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, दोपहर में होगी परीक्षा और शाम को जारी होगा परिणाम

इस पूरे मामले पर ग्वालियर ASP जयराज कुबेर ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल हैं. ASP जयराज कुबेर ने बताया कि शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन डिलीवरी में हेराफेरी कर सामान बदलने की शिकायत की है. आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें- विवाद के बीच कैमरा ऑन करने पर थानेदार ने युवक को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर दो दिन बाद एक्शन में आए SP

Advertisement