Heat Wave in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों की दिनचर्या पर पड़ने लगा है. इसकी कड़ी में हरदा जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत अब जिले के सभी स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव कर दिया गया है.
हरदा के जिला शिक्षा अधिकारी, जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक का समय बदल दिया गया है.
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. हालांकि, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं अपने तय समय के अनुसार ही संचालित होंगी. वहीं, जो अशासकीय विद्यालय पहले से ही सुबह 7:30 बजे से पहले संचालित हो रहे हैं, उनके समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें- UCC पर कमेटी गठन के फैसले पर गरमाई सियासत, भाजपा और कांग्रेस में वार-पलटवार
इसके अलावा, शिक्षकों और स्टाफ के लिए स्कूल का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. गौरतलब है कि भीषण गर्मी की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को राहत मिल सके.
यह भी पढ़ें- पुलिस के पहरे में भी नकल! लहार कॉलेज के बाहर गाइड से पेपर हल करता छात्र कैमरे में कैद
यह भी पढ़ें- 'मोगली' की धरती पर खूनी संघर्ष : MP में बाघ बढ़े,जंगल घटे और अब इंसान बन रहे शिकार