सतना में प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर की खुदकुशी, पेड़ पर लटके मिले शव

Satna Suicide Case: सतना जिले के मोरा गांव में प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या की. प्रेम संबंध और पारिवारिक दबाव बताया जा रहा कारण.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सतना में प्रेमी जोड़े की खुदकुशी, एक ही फंदे से नीम के पेड़ पर लटके मिले शव

Satna Suicide: सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रेमी युगल ने एक ही फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. दोनों के शव गांव के उसरहा हार स्थित एक नीम के पेड़ पर लटके मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटे पाल की पुत्री अंजली पाल बीती 29–30 मार्च की रात करीब 1:30 बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी. परिजनों को जब सुबह तक उसका कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक अंजली का कोई सुराग नहीं लगा.

एक ही फंदे से लटका मिला प्रेमी युगल

30 मार्च की रात करीब 9 बजे ग्रामीणों को उसरहा हार इलाके में एक नीम के पेड़ पर दो शव लटके होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर देखा गया तो शव अंजली पाल और रामभजन गोंड के थे, जो एक ही फांसी के फंदे के सहारे पेड़ से लटके हुए थे. घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

Advertisement

प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक असहमति की बात सामने आई

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जिसे परिजन स्वीकार नहीं कर रहे थे. परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें इस रिश्ते पर आपत्ति थी, हालांकि किसी प्रकार के अन्य शक या संदेह से उन्होंने इनकार किया है.

मर्ग कायम, सभी पहलुओं की जांच जारी

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है.

ग्रामीणों व पुलिस का क्या कहना है?

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते उन्होंने यह कठोर कदम उठा लिया. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन विवेचना कर रही है. थाना प्रभारी अजय अहिरवार ने बताया कि विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Suicide Viral Video: 'राम-राम! अब जीने की हिम्मत नहीं'; ये कहकर युवक ने खाया जहर, क्यों मौत को लगाया गले?

Advertisement

यह भी पढ़ें : ओडिशा बना नक्सल-मुक्त, 156 माओवादी ढेर या सरेंडर; NDTV एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ADG संजीव पांडा का दावा

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ को 370 नई एम्बुलेंस, CM साय ने दिखाई हरी झंडी; शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा

Advertisement

यह भी पढ़ें : पिता का साया छिना, मां ने खेती-बारी कर पाला, अब संघर्षों की भट्ठी में तपकर 'सोना' बने झारखंड के अंजित मुंडा

Topics mentioned in this article