10 करोड़ की फिरौती; लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सतना के रियल एस्टेट कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को धमकी, मुंबई में FIR

Lawrence Bishnoi Gang Threat: सतना के रियल एस्टेट कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ की फिरौती की धमकी दी गई. व्हाट्सएप कॉल व अंतरराष्ट्रीय नंबर से ऑडियो भेजा गया. त्रिपाठी ने नौपाड़ा पुलिस स्टेशन मुंबई में FIR दर्ज कराई. साइबर सेल कॉल डिटेल और व्हाट्सएप डेटा की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Lawrence Bishnoi Gang Threat: 10 करोड़ की फिरौती; लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सतना के रियल एस्टेट कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को धमकी, मुंबई में FIR

Lawrence Bishnoi Gang Threat: सतना (Satna) जिले के शिवराजपुर निवासी रियल एस्टेट कारोबारी (Satna Real Estate Businessman) रुद्र त्रिपाठी को कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है. धमकी मिलने के बाद उन्होंने मुंबई के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद सतना जिले में चर्चा का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने व त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

Lawrence Bishnoi Gang Threat: सतना के कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को धमकी

पहली धमकी: 11 फरवरी को धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आया कॉल

एफआईआर के अनुसार, 11 फरवरी को रुद्र त्रिपाठी अपने गृह ग्राम शिवराजपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल थे. इस दौरान उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की और धमकी दी कि रकम न देने पर जान से मार दिया जाएगा. कॉल करने वाले ने यह भी चेतावनी दी कि यदि बातचीत रिकॉर्ड कर पुलिस को दी गई तो परिणाम बेहद गंभीर होंगे.

Lawrence Bishnoi Gang Threat: रुद्र त्रिपाठी

दूसरी धमकी: अंतरराष्ट्रीय नंबर से आए चार कॉल, भेजा ऑडियो मैसेज

20 फरवरी को रुद्र त्रिपाठी अपने कार्यालय में मौजूद थे, तभी एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से लगातार चार व्हाट्सएप कॉल किए गए. कॉल रिसीव न होने पर दोपहर 12:29 बजे एक ऑडियो क्लिप भेजी गई, जिसमें उन्हें स्पष्ट रूप से मारने की धमकी दी गई थी. धमकी की गंभीरता को देखते हुए त्रिपाठी ने तत्काल मुंबई-ठाणे में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने की तकनीकी जांच शुरू, साइबर सेल भी सक्रिय

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है. कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है. व्हाट्सएप डेटा एनालिसिस, अंतरराष्ट्रीय नंबर की ट्रेसिंग और साइबर सेल की सहायता ली जा रही है. फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

Advertisement

Lawrence Bishnoi Gang Threat: सतना के कारोबारी रुद्र त्रिपाठी हवन करते हुए

रुद्र त्रिपाठी धार्मिक आयोजनों के लिए भी जाने जाते हैं

रुद्र त्रिपाठी कई वर्षों से रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय हैं और इसके साथ ही धार्मिक आयोजनों, ज्ञान यज्ञ और सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं. साधारण परिवार से संघर्ष कर उन्होंने व्यवसाय में अपनी पहचान बनाई है. धमकी की घटना के बाद सतना जिले में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

लोगों में दहशत, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है. व्यापारिक संगठनों और सामाजिक वर्गों ने पुलिस प्रशासन से रुद्र त्रिपाठी की सुरक्षा बढ़ाने और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि धमकी देने वालों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें : 50% मुआवजा राशि दो! सीधी में लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई; एक लाख की रिश्वत लेते भू-अर्जन कर्मचारी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा: 66 कैदियों की मौत पर हंगामा, भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, 150% जेलें ओवरलोड

Advertisement

यह भी पढ़ें : Sagar Cutter Attack: समोसे की दुकान पर दंपति पर कटर से हमला; पति की मौत, भूमि विवाद के चलते हुई वारदात

यह भी पढ़ें : MP Government Office Timing: एक्शन मोड में CM मोहन यादव; सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी पर GAD की कड़ी नजर